You are here
Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > देश में जनता कर्फ्यू के दौरान भूखे नहीं सोयगे आवारा पशु, मोदी सरकार की यह तैयारी 

देश में जनता कर्फ्यू के दौरान भूखे नहीं सोयगे आवारा पशु, मोदी सरकार की यह तैयारी 

Share This:

Naresh Tomar —  मोदी सरकार  ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड,मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सभी प्रदेश के मुख्य सचिव को यह निर्देशित किया गया है. 

वह अपने जिले के डीएम को निर्देश करें कि कोरोना महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पूर्ण रोक की अवधि तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे बड़े अब छोटे आवारा पशु जैसे गाय. भैंस, घोड़ा, कुत्ता ,भेड़, बकरी, सूअर, हेतु पशु चारा अब पशु आहार देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही बिल्ली और पक्षी आदि की भी भोजन और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 
 

AVARA DOG

जनता कर्फ्यू के दौरान ऐसे वाहनों को जो आवारा पशु पक्षियों .या पालतू पशु पक्षी के लिए  खाद्य पदार्थ ले जा रहे हैं ,इन परिवहन को छूट दी जाए। अब तक सामने आया है कि पूरे देश में लॉक डाउन के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. जिससे भूखे प्यासे पशु और पक्षी बड़ी संख्या में भूखे मर रहे हैं. भूख के कारण इनकी देश के कई स्थानों पर मृत्यु भी सामने आ रही है। देश में इनकी मृत्यु के कारण महामारी ना फैले। पशु   पक्षी को भूखा ना रहना पड़े।
 

इसको देखते हुए मोदी सरकार ने अधिक तीव्रता से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिया गया है. वह खुद या स्वयंसेवकों द्वारा निश्चित पशु पक्षियों को भोजन पानी की व्यवस्था करें। यह व्यवस्था दिन में दो बार सुबह और शाम के समय निर्धारित की जाएगी। इस क्रम में जिला पुलिस प्रशासन अस्थाई निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा विशेष सर्तकता बरती जाए.

संयुक्त सचिव मत्स्य पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार ने दिनांक 23.3.2020 के आदेशा अनुसार यह निर्देशित किया है. कि सभी डिस्टिक मजिस्ट्रेट करोना महामारी की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रतिबंध की अवधि तक पशु पालन पशु पक्षियों की भुखमरी से बचाए जाने के लिए पशु आहार मक्का, सोया, बाजरा, पानी, खली, कैल्शियम फीड, सप्लीमेंट को आवश्यक वस्तुओं की सूची में सम्मिलित करें।और सभी पशु  पक्षी भूखा  न रहे यह सुनिश्चित करे। 

HIND NEWS TV Naresh Tomar 9410767620

Leave a Reply

Top