You are here
Home > slider > कड़ाके की ठंड में कोहरे का सितम

कड़ाके की ठंड में कोहरे का सितम

Share This:

ठंड के साथ घना कोहरा का सितम भी देखने को मिल रहा है। देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया जो सुबह दिन निकलने के बाद भी जारी रहा। उत्तराखंड उत्तरप्रदेश दिल्ली हरियाणा पंजाब और अन्य राज्यों में सुबह जब लोगों की आंखें खुली चारों तरफ कोहरे छाया हुआ था। सुबह पड़ रहा घना कोहरा अब ठड के सितम को और बढ़ा रहा है। घने कोहरे के चलते सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सड़कों पर भी लोगों की काफी कम संख्या नजर आ रही है।

ये तस्वीर उत्तराखंड उत्तरप्रदेश दिल्ली हरियाणा पंजाब और अन्य राज्यों  की सड़कों की है। कोहरे की चादर में लिपटा शहर नजर आ रहा है। जहां कोहरा का अपना कोहराम जारी है। मध्य रात्रि से सुबह तक कोहरा गिरने के कारण कोहरे की वजह से यातायात में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। विजिबिलिटी बेहद कम है करीब की चीजें भी बड़ी मुश्किलें से दिख रही है। वाहन चालकों को धुंध में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। दिन में भी उन्हें अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं दूसरेी ओर मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, साल के शुरू में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Top