You are here
Home > breaking news > कृत्रिम झील की दीवार कभी भी टूट सकती है, अरुणाचल प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

कृत्रिम झील की दीवार कभी भी टूट सकती है, अरुणाचल प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

कृत्रिम झील की दीवार कभी भी टूट सकती है, अरुणाचल प्रदेश में हाई अलर्ट जारी

Share This:

चीन में सियांग नदी के किनारे हुए भूस्खलन से नदी का बहाव रुक गया है और वहां काफी बड़ी कृत्रिम झील बन गई है। अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी से लगे जिलों में बाढ़ की आंशका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस झील की प्रकृति निर्मित दीवार कभी भी टूट सकती है और बड़ी मात्रा में पानी अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में तबाही मचा सकता है।

इससे पहले चीन ने इस संबंध में भारत को सूचना दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार अद्यतन जानकारी के लिए चीनी पक्ष के साथ नियमित रूप से संपर्क में है।सतर्कता बरतते हुए नदी के किनारे के इलाके खाली करा दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि दोनों देशों के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन के उच्चतम स्तर पर तालमेल बना हुआ है। इस नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग कहा जाता है जबकि असम में इसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।

Leave a Reply

Top