You are here
Home > breaking news > यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भारत लौटे, नही दिया स्पष्टीकरण

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भारत लौटे, नही दिया स्पष्टीकरण

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भारत लौटे, नही दिया स्पष्टीकरण यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भारत लौटे, नही दिया स्पष्टीकरण

Share This:

#Mee To  के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर (MJ Akbar) विदेश दौरे से भारत लौट आए हैं।  नाइजीरिया के दौरे पर गये केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार की सुबह दिल्ली लौटे।  एयरपोर्ट से निकलते ही पत्रकारों के सवालों पर एमजे अकबर ने कहा कि इस मामले में बाद में बयान जारी किया जाएगा। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह अपना इस्तीफा सौंपेंगे लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। हालांकि, पत्रकारों के बार-बार सवाल दोहराने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे बाद में बयान देंगे और फिर चलते बने। गौरतलब है कि #MeToo के तहत करीब 10 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर यौन उत्पीनही दिया स्पष्टीकरणड़न के आरोप लगाए हैं।  इन महिला पत्रकारों में एक विदेश महिला पत्रकार भी शामिल हैं।  ये आरोप तब के हैं जब एमजे अकबर विभिन्न संस्थानों में बतौर पत्रकार काम कर रहे थे। उधर, एक बार अकबर की तरफ से यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी तौर पर वह लंबे समय तक पद पर रह पाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा है कि इस मामले की जांच होगी। इतना ही नहीं, खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर चुकी हैं। वहीं सरकार के सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले वह इस पर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का पक्ष जानेंगे और उन्हें खुद बोलने का मौका देंगे।

Leave a Reply

Top