You are here
Home > breaking news > दबंगों ने मामूली सी बात पर दो सगे भाईयों को घोड़े में बांधकर घसीटा

दबंगों ने मामूली सी बात पर दो सगे भाईयों को घोड़े में बांधकर घसीटा

दबंगों ने मामूली सी बात पर दो सगे भाईयों को घोड़े में बांधकर घसीटा

Share This:

यूपी के शाहजहांपुर में दो सगे भाईयों को घोड़े में बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। जिसमें दबंगों ने मामूली सी बात पर फिल्मी स्टाईल में पहले दो सगे भाईयों की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उन्हे घोड़े से बांधकर खेत में घसीटा गया। दोनों भाईयों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिल्हाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना थाना कलान क्षेत्र के सैदापुर गांव की है।

जहां के रहने वाले दबंग ओमेन्द्र सिंह यादव का घोड़ा गांव के ही रहने वाले राम किशन और केन्द्रपाल के खेत में घुस गया और उसने फसल खा ली। जब दोनों भाईयों ने घोड़े को खेत से मार कर भगाया तो दबंग ओमेन्द्र सिंह यादव अपने साथियों सत्येन्द्र, और नरेन्द्र सिहं यादव समेत अपने पांच साथियो के साथ खेत पर पहुुंचा और दोनों भाईयों को मौके पर ही जमकर पीटा गया। जब दबंगों का इतने से मन नही भरा तो दबंगों ने राम किशन को रस्सी के जरिए घोंड़े से बांधा और पूरे खेत में उसे घोड़े से बांधकर घसीटा गया। बाद में दबंगों दोनों भाईयों को खेत में फेंककर फरार हो गये। फिल्मी स्टाईल मे हुई दो भाईयों के साथ बर्बरता से इलाके में दहशत फैली हुई है। बाद में पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस ने ओमेन्द्र सिहं यादव समेत 6 दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियेां की लताश की जा रही हैं।

अश्विनी शुक्ला
शाहजंहापुर
हिंद न्यूज टीवी

Leave a Reply

Top