You are here
Home > breaking news > मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी, कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों का कर्ज माफ

मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी, कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों का कर्ज माफ

कांग्रेस के लिए भी सबक की तरह रहे चुनाव

Share This:

भोपाल:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने राजौला में नुक्कड़ सभा की। राहुल गांधी ने अपनी बात सीधे पीएम नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेकर की। राहुल ने चित्रकूट में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सत्ता में आते ही किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। राहुल ने शिवराज पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा जताया कि मध्य प्रदेश बेरोज़गारी, कुपोषण और भ्रष्टाचार में सबसे आगे है।

राहुल ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो वो प्रदेश कि किसानों का कर्ज़ माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी सरकार बनने के बाद वहां 10 दिनों के अंदर किसानों कर्ज माफ किया गया। शिवराज सिंह चौहान योजना मशीन है, जहां जाते हैं वहां किसी ना किसी योजना की घोषणा कर देते हैं। इससे पहले राहुल गांधी इलाहाबाद से धर्मनगरी पहुंची। इलाहाबाद में उनकी अगवानी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की। धर्मनगर स्थित देवांगना घाटी हवाई पट्टी पर उनका हेलीकॉप्टर उतरते ही सांसद और मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, एमपी के चित्रकूट के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया।

विंध्य वही इलाका है, जहां कांग्रेस ने 2013 में शानदार प्रदर्शन किया था। विंध्य के सियासी गणित पर नजर डालें तो, जिलों की संख्या सतना, सीधी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया की तीस विधानसभा सीटें आती हैं।  2013 के चुनाव में यहां बीजेपी को 16, कांग्रेस को 12 और बसपा को 2 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Top