You are here
Home > अन्य > एमपी के बाद अब बीजेपी के निशाने पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार है,सचिन पायलट चल रहे हे गहलोत से नाराज 

एमपी के बाद अब बीजेपी के निशाने पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार है,सचिन पायलट चल रहे हे गहलोत से नाराज 

Share This:

 Naresh Tomar: एमपी के बाद अब बीजेपी के निशाने पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार है मध्य प्रदेश के ज्योति तार आदित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए जिस कारण मध्यप्रदेश में सरकार पर खतरा मंडराने लगा. जल्दी मध्य प्रदेश से कांग्रेस की सरकार का सफाया हो जाएगा।  भारतीय जनता पार्टी कि दोबारा से मध्यप्रदेश में सरकार होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस आज एमपी में चली उठापटक के कारण जहां अपना एक कद्दावर नेता सहित पार्टी के कई सारे विधायको को खो चुकी है। कांगेस हाईकमान ने अब राजस्थान को लेकर भी सतर्कता बरतने को बोलै है.  

 

राजस्थान में ना हो इसके लिए सियासत तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर कई सारे मतभेद है। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई से जुड़े सूत्रों ने यह दावा कर सबको चौंका दिया,कि कांग्रेस के तीन दर्जन असंतुष्ट विधायक भाजपा के संपर्क में है. अगर भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के ऊपर भरोसा किया जाए तो मध्यप्रदेश में कमलनाथ सिंह की तरह ही राजस्थान में भी अशोक गहलोत की सरकार खतरे में है.
 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अशोक गहलोत से नाराज चल रहे है.कई बार पायलट कांग्रेस  आलाकमान से भी गहलोत की शिकायत कर चुके हैं. इतना ही नहीं डिप्टी सीएम के अलावा कई सारे विधायक भी अशोक गहलोत से खफा बताए जा रहे हैं. बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद अशोक गहलोत को राजस्थान सरकार की कमान सौंपी गई थी. उस समय दोनों नेताओं के बीच में  खीचतान बहुत ज्यादा नजर आ रही थी। इसी बीच बीजेपी सूत्रों ने राजस्थान कांग्रेस के 3 दर्जन विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा भी किया है। 

 

राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं ऐसे में सरकार बनाने के लिए 101 विधायकों की जरूरत पड़ती है. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी सहयोगी विधयाको की मदद से बहुमत का आकड़ा आसानी से छू लिया था। और राज्थान में कांग्रेस ने आसानी से सरकार बना ली थी। रजस्थान और महारष्ट्र में कांग्रेस ने अपने नेताओ को अलर्ट कर दिया हे और सभी विधयाको पर नजर बनने को बोला है। कांग्रेस को नहीं लग रहा था की सिंधिया पार्टी छोड़ सकते है।  क्योकि सिंधिया को राहुल गाँधी का बहुत करीबी माना जाता था। .वही सचिन पायलट भी राहुल के बहुत करीबी है। लकिन जिस तरह एमपी में सरकार  का उठापटक हुआ वह राजस्थान में भी हो सकता है।   

HIND NEWS TV ——- Naresh Tomar —— ——– : 9410767620

Leave a Reply

Top