You are here
Home > अन्य > दूल्हे का था काला रंग देखकर दुल्हन ने नहीं की शादी

दूल्हे का था काला रंग देखकर दुल्हन ने नहीं की शादी

Share This:

नरेश तोमर
दूल्हे का काला रंग देखकर स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। उसने वरमाला तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस रूप को देखकर शादी समारोह में मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी।

  • मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी।
  • लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं। मंगलवार रात किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था।
  • रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया।
  • दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई।
  • उसने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी।
  • परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Top