You are here
Home > राजनीति > मेरठ आ रहे राहुल और प्रियंका को बार्डर पर रोका

मेरठ आ रहे राहुल और प्रियंका को बार्डर पर रोका

Share This:

मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंगलवार को मेरठ आ रहे थे। पुलिस प्रशासन ने उन्हें शहर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने का हवाला देते हुए रास्ते से ही वापस लौटा दिया। दोनों को पुलिस ने शहर में घुसने से पहले ही परतापुर थाना क्षेत्र से वापस लौटा दिया। जिसके बाद दोनों वापस दिल्ली लौट गए।
राहुल और प्रियंका दोनों कार से मेरठ आ रहे थे। पुलिस की टीम ने उन्हें परतापुर पर रोक लिया। यहां सीओ ने दोनों को बताया कि शहर में धारा 144 लागू है जिस कारण कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। दोनों को पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस तामील कराया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां मेरठ शहर में शु्क्रवा को हुए उप्रदव के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों को परतापुर क्षेत्र से वापस भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर राहुल और प्रियंका के वापस लौटाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष दिखायी दिया।

Leave a Reply

Top