You are here
Home > slider > सीएम ने उन्नाव पीड़िता की मौत पर जताया दुख

सीएम ने उन्नाव पीड़िता की मौत पर जताया दुख

CM expressed grief over the death of Unnao victim

Share This:

नरेश तोमर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
बतादें उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में 11.40 बजे दम तोड़ दिया। पीड़िता को गुरुवार देर रात लखनऊ के सिविल अस्पताल से एयरलिफ्ट करके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी।

Leave a Reply

Top