You are here
Home > breaking news > अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदलेगी मोदी सरकार

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदलेगी मोदी सरकार

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदलेगी मोदी सरकार

Share This:

केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि अंडमान  निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नाम बदले जाएंगे। रॉस द्वीप का नाम सुभाष चंद्र बोस द्वीप, हेवॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप और नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप होगा। पीएम मोदी पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर को इसकी घोषणा कर सकते हैं।

रॉस द्वीप अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के पास स्थित एक द्वीप हैद्य ये ब्रिटिश वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। रॉस द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं हैवलॉक द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है।

आपको बता दें कि हैवलॉक आइलैंड का नाम ब्रिटिश जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया है उन्होंने ब्रिटिश शासनकाल में भारत में काम किया था। यही वो जगह है जहां सुभाष चंद्र बोस ने 1943 आजाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की थी।

मार्च 2017 में भाजपा नेता ने राज्यसभा में मांग की थी कि मशहूर पर्यटन स्थल हैवलॉक द्वीप का नाम बदला जाए। एलए गणेशन ने कहा था कि 1857 में भारतीय देशभक्तों से लड़ने वाले एक व्यक्ति के नाम पर इस जगह का नामकरण शर्म की बात है।

Leave a Reply

Top