You are here
Home > breaking news > दरोगा को पीटने वाले पार्षद एक और वीडियो वायरल , जेल से ज़मानत पर छूटनें पर की फायरिंग

दरोगा को पीटने वाले पार्षद एक और वीडियो वायरल , जेल से ज़मानत पर छूटनें पर की फायरिंग

दरोगा को पीटने वाले पार्षद एक और वीडियो वायरल , जेल से ज़मानत पर छूटनें पर की फायरिंग

Share This:

उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा को पीटकर कर सुर्खियों में आए भाजपा पार्षद मनीष की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है | इस बार भाजपा पार्षद की परेशानिया बढ़ा रही है एक फायरिंग की वीडियो जोकि उनके समर्थको द्वारा मनीष के ज़मानत पर जेल छूटने पर की गई | दरअसल , भाजपा पार्षद मनीष ने अपने होटल में एक दरोगा की पिटाई कर दी थी | दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था | इस मामले ने खूब तूल पकड़ा भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से लेकर जेल जाने तक सड़को पर भाजपाइयों ने जमकर बवाल काटा था | इस मामले में भाजपा पार्षद को ज़मानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गए | लेकिन भाजपा पार्षद के समर्थको ने पार्षद के ज़मानत पर आने पर जमकर ख़ुशी मनाई और हर्ष फायरिंग भी की और इस हर्ष फायरिंग का एक वीडियो भी भाजपा पार्षद के समर्थक ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया है | अब देखना ये होगा की पुलिस अब इस पर क्या कार्यवाही करती है | वही इस मुद्दे पर जब उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री से सवाल किया गया तो वो सवाल को टाल गए और कहने लगे की उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज है और क़ानून को तोड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी |

प्रदीप शर्मा
मेरठ

Leave a Reply

Top