You are here
Home > breaking news > किसान क्रांति यात्रा: दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प, स्थिति हुई बेकाबू, लाठियां और पत्थरबाजी की गई

किसान क्रांति यात्रा: दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प, स्थिति हुई बेकाबू, लाठियां और पत्थरबाजी की गई

किसान क्रांति यात्रा: दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच झड़प, स्थिति हुई बेकाबू, लाठियां और पत्थरबाजी की गई

Share This:

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज किसान क्रांति यात्रा दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुका है। दिल्ली पुलिस किसानों को बॉर्डर पर रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। जिसके मद्देनजर दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। साथ ही बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। ऐहतियातन पूर्वी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दिया गया है। पुलिस ने किसानों पर नियंत्रण के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों की ये यात्रा उत्तराखंड के हरिद्वार से शुरु हुई थी। दिल्ली के पास यूपी बार्डर पर हजारों किसान जुटे हुए हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया है। यूपी की सीमा से लगे पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच खबर है कि लखनऊ से यूपी के दो सीनियर आईएएस हेलिकॉप्टर से गाजियाबाद भेजे गए हैं। वहीं दूसरी ओर किसान नेता नरेश टिकैत सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं, नरेश टिकैत का कहना है कि इतना पुलिस बल लगागा गया है, क्या किसान आतंकी हैं?

प्रशासन की कोशिश यही है कि किसानों को किसी भी तरीके से दिल्ली के अंदर दाखिल नहीं होने दिया जाए।प्रशासन ने किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। संसद भवन और राजघाट के आसपास भी सुरक्षा व्यस्था बेहद चाकचौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से संभलकर यात्रा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Top