You are here
Home > खेल > भारतीय हॉकी टीम को मिली ऐतिहासिक जीत, 26-0 से जीतकर तोड़ा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय हॉकी टीम को मिली ऐतिहासिक जीत, 26-0 से जीतकर तोड़ा 86 साल पुराना रिकॉर्ड

Share This:

एशियन गेम्स में बुधवार को हुए पूल मैच भारतीय हॉकी टीम नें जबरदस्त प्रर्दशन करते हुए हांग कांग की टाम को 26-0 से हराकर इतिहास रच दिया। आपको बता दें की भारतीय हॉकी टीम की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। आपको बता दें की इससे पहले भारत (आजादी से पहले) ने 1932 में लॉस एंजेलिस में हुए ओलंपिक गेम्स में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी। और इस मैच की शुरूआत से ही भारत का पलड़ा भारी था। इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था।

हॉकी के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आपको बता दें की भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब भारत नें इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में हांग कांग को 26-0 से करारी शिकस्त दी। भारत ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 के भारी अंतर से मात दी थी।

इस मैच में शानदार शरुआत करते हुए भारत ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल और कर दिए। रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एसवी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो, जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।

 

Leave a Reply

Top