You are here
Home > slider > ‘सिक्सों’ का ‘शतक’ लगाने के बाद भी धोनी से आगे गेल हुए फेल

‘सिक्सों’ का ‘शतक’ लगाने के बाद भी धोनी से आगे गेल हुए फेल

Share This:

वेस्टइंडिज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे मैंच में कुछ ऐसा कारनाम कर दिया जो जिसके बाद वो भारतीय बल्लेबाज महेंद्र धोनी के एक कदम ओर पास आ गए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज़ को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा । इस हार के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की इस सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया।और इसी मैच के दौरान क्रिस गेल ने 73 रनों की एक पारी खेली और इसी पारी में वो ब्रेंडन मैक्कुलम और एम एस धोनी के पास आ गए।

गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच में 73 रन की पारी खेली और इस पारी के दौरान उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के भी निकले। इस पारी में पहला छक्का लगाते ही गेल ने अपना 100वां सिक्स लगाया। गेल के बल्ले से अब तक वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ की धरती पर 99 सिक्स लग चुके थे लेकिन जैसे ही उन्होंने तीसरे मैच में पहला सिक्स जड़ा उन्होंने ये सेंचुरी पूरी कर ली।

एक देश में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी                     देश               छक्के

ब्रेंडन मैक्कुलम         न्यूज़ीलैंड          126

एम एस धौनी           भारत               120

क्रिस गेल                वेस्टइंडीज़         104

मार्टिन गप्टिल        न्यूज़ीलैंड           104

ए बी डिविलियर्स      द. अफ्रीका           89

शाहिद अफरीदी       यूएई                   86

रोहित शर्मा             भारत                 84

वनड़े में सबसे ज्यादा सिक्स

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम वनड़े क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। शाहिद अफरीदी ने 351 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में अफरीदी के बाद क्रिस गेल का नाम आता है। गेल ने अभी तक क्रिकेट में 275 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज़ बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या का है जिन्होंने 270 सिक्स लगाए हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर हैं। धोनी ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 217 छक्के जड़े हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Top