You are here
Home > slider > OMG! इस चिलचिलाती गर्मी में ये शख्स ओढ़ता है रजाई, ठंड में खाता है बर्फ

OMG! इस चिलचिलाती गर्मी में ये शख्स ओढ़ता है रजाई, ठंड में खाता है बर्फ

Share This:

जहां एक तरफ इस वक्त लगभग पूरा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स इस चिलचिलाती गर्मी में 3-4 रजाई ओढ़कर बाहर निकलता है और सर्दी में वो इसका ठीक उलटा करता है।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के संतराम को गर्मी के दिनों में भीषण ठंड महसूस होती है। साथ ही वो गर्मी में रजाई ओढ़कर अंगीठी के पास बैठता था। ऐसा खुद संतराम का कहना है। यही नहीं संतराम को गर्मी में ठंड और ठंड में गर्मी लगती है। वहीं जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे ही इस शख्स को भीषण ठंड लगती है और ये ज्यादा रजाइयां लेकर सोता है।

वहीं आसपास के लोगों की मानें तो संतराम बचपन से ही ऐसा कर रहे हैं। सर्दी के दिनों में संतराम को गर्मी महसूस होती है और वो बर्फ पर सोते हैं। साथ ही बर्फ खाते भी हैं।

संतराम को जिला प्रशासन सम्मानित भी कर चुका है। वहीं बाहर से आई डॉक्टरों की टीम ने संतराम की जांच भी की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज में संतराम पर रिसर्च करने की भी तैयारी चल रही है। ऐसे में अब ये शख्स चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Top