You are here
Home > breaking news > संदिग्ध हालत में मिला पुजारी का शव, गांव में हड़कंप

संदिग्ध हालत में मिला पुजारी का शव, गांव में हड़कंप

Share This:

गुरूग्राम। साइबर सिटी के बादशाहपुर इलाके में मंदिर के पुजारी का शव मिलने से हडक़ंप मच गया। पुजारी का चेहरा खून से लथपथ था। शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बताते चले कि 62 वर्षीय महाबीर गिरी जी महाराज लगभग 2 वर्षों से मैदावास गांव स्थित बाला जी मंदिर मे पूजा पाठ करते आ रहे थे। मंगलवार की रात को पूजा पाठ करने के बाद वे एक पेड़ के नीचे सो गए थे। सुबह जब मंदिर के अन्य पुजारियों ने महाराज को देखा तो उनका चेहरा खून से लथपथ था।
महंत की यह हालत देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया और आस पास के लोग भी मंदिर में इकट्ठे हो गए। तभी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले कुछ भी कहने से इंकार किया है। बादशाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।
हिन्द न्यूज टीवी के लिए गुरुग्राम से अभिषेक

Leave a Reply

Top