You are here
Home > हरियाणा (Page 26)

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर, अब तक 400 से ज्यादा मौत

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के साथ साथ महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में शनिवार को अचानक करवट बदली। दिल्ली-एनसीआर में शानिवार शाम पांच बजे से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चली जिससे शाम में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने

गुरुग्राम- जेल की सुरक्षा में लगे पुलिस वाले करते हैं, जेल में अफीम की सप्लाई

गुरुग्राम। साइबर सिटी की मार्डन भोंडसी जेल कैदियों के पास मोबाइल मिलने के कारण अक्सर विवादों में रही हैं। विवादों से अब भी भोंडसी अपना पीछा नहीं छोड़ पा रही हैं। ताजा मामला, जेल की सुरक्षा में तैनात एक एसपीओ, विशेष पुलिस अधिकारी के पास से तलाशी के दौरान अफीम और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। बताते चलें कि पथरेड़ी का रहने वाला पूर्व फौजी विनोद कुमार भोंडसी जेल में विशेष पुलिस  अधिकारी के पद तैनात था। जेल प्रशासन को सूचना मिली कि विनोद कैदियों को नशे की चीज और मोबाइल सप्लाई कर रहा है।सूचना मिलते  ही जेल प्रशासन हाई अलर्ट हो गया। शुक्रवार देर शाम जब विनोद ड्यूटी पर आया तभी उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विनोद के कब्जे से चार मोबाइल फोन  बरामद हुए। जेल अधीक्षक जेके छिल्लर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जेल अधीक्षक ने बताया

गुरुग्राम : खेल-खेल में किशोर ने लगाई फांसी

गुरुग्राम। एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि यह कदम बच्चे ने टीवी में कोई सीरियल देखकर  खेल खेल में उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना गांव नरसिंहपुर की है। उत्तराखंड का रहने वाला नरेंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ नरसिंहपुर में किराये के मकान में रहता है और एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया की उसका बच्चा थोड़ा शरारती जरूर था वह पढऩे लिखाई से ज्यादा टीवी देखने और खेलने में अपना समय बिताता था। मृतक बच्चे के पिता नरेंद्र ने आशंका जताई कि उसके बच्चे  ने  यह  कदम  टीवी  सीरियल  देखकर उठाया हो। पुलिस के मुताबिक आत्म हत्या की वजह जानने के लिए मृतक बच्चे के पिता से और परिवार से पूछताछ की गई लेकिन कोई साफ वजह सामने नहीं आई। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह के बताया की  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि बच्चे की हरकतों को लेकर परिजनों ने डाक्टरों से भी संपर्क किया था, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। हिन्द न्यूज

Top