
Video Player
00:00
00:00
अलीगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद सभी प्रमुख नदियाँ अपने पूरे उफ़ान पर चल रही हैं। अलीगढ़ के टप्पल ब्लॉक से गुज़र रही यमुना नदी के सामान्य जलस्तर से ऊपर बहने पर गांव महाराजगढ़ में सैकड़ों बीघा किसानों की फ़सल बर्बाद हो गई है।
साथ ही गाँव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अभी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे वाले गाँव को किया हाई अलर्ट पर।
गौरतलब है कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से जलमग्न हुए गाँवों में रह रहे ग्रामीणों ने कहा कि कोई भी अधिकारी अभी तक गाँव का भृमण करने नहीं आया है।
बारिश के बाद बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारियों ने कहा कि मामले पर नज़र बनाये हुए हैं। जिला प्रशासन गाँव निवासियों की हरसंभव मदद में लगा हुआ है, नदी किनारे पड़ने वाले गाँव जो भी हैं उनको अलर्ट कर दिया गया है।
कितनी फ़सल किसानों की बर्बाद हुई है इसका फिलहाल आँकलन नहीं किया गया है।
हिंद न्यूज़ टीवी के लिए अलीगढ़ से अजय कुमार