You are here
Home > मध्य प्रदेश > video: वन कर्मचारियों ने दी सरकार को चेतावनी

video: वन कर्मचारियों ने दी सरकार को चेतावनी

Share This:

मध्यप्रदेश रेंजर्स एसोसियेशन एवं मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के संयुक्त कर्मचारियों ने हड़ताल और धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया है। सरकार द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद भी मांग पूरी न होने से वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी गुस्से में हैं। कर्मचारियों के पूर्व आंदोलन को सरकार ने आश्वासन देकर समाप्त कर दिया था।इसके बाद भी मागें पूरी न होने की वजह से गुस्से में आए कर्मचारियों ने अलग-अलग तरीके से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

https://youtu.be/zGMtR4pzhHU

हड़ताल के दौरान ही वन कर्मचारियों ने अपना सर मुंडन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। वन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें भी केन्द्रीय कर्मचारियों के समान वेतन व अधिकार दिये जाये। वहीं वन कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि जब तक उनकी तमाम मांगें पूरी नहीं हो जाती,तब तक यह हड़ताल चलती रहेगीं और आने वाले विधान सभा चुनाव में हम सरकार को सपोर्ट भी नही करेगें।

हिन्द न्यूज टीवी के लिए मुरैना से गिर्राज शर्मा

Leave a Reply

Top