
https://youtu.be/Ug35CMEgMio
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एक जेब कतरा रंगेहाथ पब्लिक के हत्थे चढ़ने पर अफरा तफरी मच गई| यात्रियों ने जेब कतरे को पकड़ कर न सिर्फ जमकर धुनाई की और जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान जेब कतरे ने अपने को छुड़ाने के कोशिश की तो हाथो में ब्लेड होने की वजह से वह घायल हो गया | यात्रियों के जेब कतरे से हुई हाथापाई में कुछ यात्री भी ब्लेड लगने से घायल हो गए | यात्री ने पूछने पर बताया कि यह जेब कतरा ब्लेड से जेब काट रहा था। जिसके बाद उसकी पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आपको बता दें कि इन दिनों सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चोरों और जेब कतरों का बोलबाला है। जेब कतरे ब्लेड की मदद से यात्रियों की जेब काटते हैं। सोमवार को एक जेब कतरा जब ब्लेड की मदद से एक यात्री की जेब काटने की कोशिश कर रहा था तो उस यात्री ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और जेब कतरे की पिटाई करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य यात्रियों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और जिसने भी देखा जेब कतरे को थप्पड़ झड़ दिए। इस दौरान यात्री ब्लेड लगने से घायल हो गया इतना ही नहीं चोर के हाथ पर ब्लेड लग गया और दोनों को खून निकल आया। जिससे यात्री का गुस्सा और बढ़ गया और यात्री ने स्टेशन परिसर में ही चोर की जमकर पिटाई शुरू कर दी।सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस आरोपी जेब कतरे को हिरासत में लेकर थाने में लाकर बंद कर दिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं | जीआरपी थाने के हेडकांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यह जेब कतरा ब्लेड से यात्रियों की जेब काट लेता था। कई बार ऐसी शिकायते मिली थी लेकिन यह पकड़ा नहीं गया। लेकिन इस बार यह रंगेहाथ जेब काटते हुए यात्री के हत्थे चढ़ गया। यात्री की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है
हिन्द न्यूज़ टीवी के लिए सहारनपुर से जोगिन्दर कल्याण