You are here
Home > breaking news > भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 2019 में बनकर होगा तैयार

भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 2019 में बनकर होगा तैयार

भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 2019 में बनकर होगा तैयार

Share This:

अब भारत में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा बनने के बाद दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 2019 में बनकर तैयार हो जाएगा।जम्मू. कश्मीर की चिनाब नदी पर यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है। जिसकी कुल लम्बाई 1.3 किमी और ऊंचाई नदी तल से 359 मीटर है। ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया जा रहा है। जिसकी आधारशीला 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी।

आपको बता दें, यह पेरिस के 324 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। जो चिनाब नदी पर सिर्फ 17 केबल्स पर टिका हुआ होगा। इस रेल ब्रिज में दो ट्रैक होंगे। जिसमे एक ट्रैक की चौड़ाई 14 मीटर होगी। इसके अलावा निरीक्षण के लिए 1.2 मीटर चौड़ा एक रास्ता भी होगा। इस ब्रिज के निर्माण कार्य में पिछले 14 वर्षों से लगभग 5 हज़ार वर्कर लगे हुए है। फिलहाल दुनिया का सबसे ऊँचा रेल ब्रिज फ्रांस के तरन नदी पर बना हुआ है। ब्रिज का सबसे ऊंचा खंभा 340 मीटर है। वर्ष 2019 ब्रिज के पूर्ण निर्माण के बाद विश्व के सबसे ऊँचे रेल ब्रिज का खिताब भारत की झोली में होगा।

पुल के निर्माण पर करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च आ रहा है। इस प्रोजेक्ट में डीआरडीओ समेत देश के 15 बड़े संस्थान कोंकण रेलवे की मदद कर रहे हैं। इस ब्रिज के निर्माण में 29 हजार मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा इस ब्रिज में ब्लास्ट लोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। जो किसी भी विस्फोट और प्रेशर का ब्रिज पर असर नहीं होने देगा।

Leave a Reply

Top