You are here
Home > breaking news > गौवंश को किसने और क्यों गढ्ढे में दबाया ? जाने क्या है मामला?

गौवंश को किसने और क्यों गढ्ढे में दबाया ? जाने क्या है मामला?

गौवंश को किसने और क्यों गढ्ढे में दबाया ? जाने क्या है मामला?

Share This:

अलीगढ के इगलास क्षेत्र में अलीगढ मथुरा रोड पर नहर के किनारे गौवंश दबे होने की सूचना के बाद वहां काफी तादाद में भीड़ जमा हो गई और उन्होंने जाम लगा दिया। गौवंश को किसने और क्यों गढ्ढे में दबाया ये पता नहीं चल पाया है।  एक किसान का कहना है कि रात में एक ट्रक को व् कुछ पुलिसवालों को वहां देखा था। इन गौवंशों को जिन्दा दफनाया गया था या  मृत अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।  गौवंश के गढ्ढे में दफ़न और जाम की सूचना पर इलाका पुलिस वहां पहुँच गई और जाम खुलवाया। मामले पर अलीगढ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है की हो सकता है ये गायें पूर्व में नहर किनारे दफ़न कर दी गई हो जो आज कुछ लोगों को दिखाई दे गई है और उन लोगों ने इसका इस्यू बना दिया।  इन लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। 

दरअसल इगलास इलाके में नहर किनारे आज सुबह कुछ लोगों ने गढ्ढे में दफ़न गौवंश  देखे। इसकी जानकारी आस पास के क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । कुछ लोगों ने गढ्ढा खोदा तो वहां मृत गौवंश निकलने लगे। इसके बाद लोगों ने वहां जाम लगा दिया। मौके पर इलाका पुलिस व् अन्य अधिकारी भी पहुँच गए।  पुलिस वालों ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया। जेसीबी से वहां खुदाई कराइ तो कई और गौवंश वहां निकले। एक किसान का कहना था की रात में कुछ  पुलिस वाले वहां मौजूद थे और एक ट्रक भी था। उधर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की भावना शर्मा का कहना था की वहाँ जिन्दा गाये निकली है और ये हिन्दुओं की भावना पर चोट है। 

पूरे मामले पर अलीगढ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है की यहाँ गाय दफनाई गई थी।  कुछ लोगों ने यहाँ इस्स्यू बना दिया की यहाँ जिन्दा गाय दफनाई गई है।  इन लोगों ने यहाँ जाम लगा दिया।  जाम खुलवाया गया।  इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। ये पुराने जानवर हैं जिनको दफनाया गया होगा ,इनमे से कुछ आज दिखाई दे गए होंगे। इसी को लेकर लोगों ने हंगामा किया है। 

अजय कुमार अलीगढ़

Leave a Reply

Top