You are here
Home > breaking news > इंडोनेशिया में आई सुनामी से अब तक 300 लोगों की मौत, हज़ार लोग घायल और कई लोग लापता

इंडोनेशिया में आई सुनामी से अब तक 300 लोगों की मौत, हज़ार लोग घायल और कई लोग लापता

इंडोनेशिया में आई सुनामी से अब तक 300 लोगों की मौत, हज़ार लोग घायल और कई लोग लापता

Share This:

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण आई सुनामी से 300 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। यह बर्बादी क्रेकाटोआ में ज्वालामुखी फटने के बाद आई है। कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में विनाशकारी सुनामी से मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. इंडोनेशिया की सुंडा जलसंधि के तट पर स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 9:30 बजे सुनामी ने दस्तक दी। यह सुनामी क्रैकाटोआ की संतान कहे जाने वाले एक ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण आई।वैज्ञानिकों के अनुसार, इस द्वीप का निर्माण क्रैकटो ज्‍वालामुखी के लावा से हुआ है। इस दौरान समुद्र से उठी जानलेवा लहरों ने तटीय रिहाइशी इलाकों में तबाही मचाते हुए सैकड़ों घरों को नेस्तनाबूद कर दिया।

क्यों आई तबाही

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि अनाक क्राकाटोआ ज्‍वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे मची तीव्र हलचल सुनामी का कारण हो सकता है। उन्होंने लहरों के उफान का कारण पूर्णिमा के चंद्रमा को भी बताया।

इस ज्‍वालामुखी में आखिरी बार अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था। राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि आपदा में 843 लोग घायल हो गए हैं और 28 लोग लापता हैं। तट के आसपास बनी इमारतें ध्वस्त हो गई। पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की कैथी मूलर ने कहा कि आपदा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नुग्रोहो ने भी कहा कि अभी आपदा पीडि़तों की संख्या का सही आकलन संभव नहीं है। जैसे-जैसे राहत और बचाव का काम आगे बढ़ेगा, स्थिति का उतना ही सही अनुमान लगाना संभव होगा। नेशनल डिजास्टर एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि सुनामी स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे आई। प्रत्‍यक्ष दर्शियों के मुताबिक समुद्र से 15 से 20 मीटर ऊंची लहरें उठती देखी गई हैं। 

Leave a Reply

Top